एयरबैग में खराबी के चलते अपनी सभी कारों को वापस मंगाएगी जगुआर लैंड रोवर

By IANS | Updated: January 14, 2018 11:51 IST2018-01-13T17:48:43+5:302018-01-14T11:51:11+5:30

कार निर्माता कंपनी सभी प्रभावित वाहनों की जांच कर उनका एयरबैग मुफ्त में बदलेगी।

Jaguar Land Rover will return airbag-defective vehicles | एयरबैग में खराबी के चलते अपनी सभी कारों को वापस मंगाएगी जगुआर लैंड रोवर

जगुआर लैंडरोवर

जगुआर लैंड रोवर एयरबैग में खराबी के कारण चीन में 8,952 वाहन वापस मंगाएगी। चीन के नेशनल क्वालिटी वॉचडॉग ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जगुआर लैंड रोवर चायना ने चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन को वाहन वापस मंगाने की जानकारी दी है। 

यह प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी तथा कंपनी 19 जनवरी, 2012 तथा 1 अक्टूबर, 2013 के बीच निर्मित और साल 2013 में चीन में आयातित 8,952 जगुआर एक्सएफ वाहन वापस मंगाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "इनमें जब एयरबैग खुलते हैं तो उनका गैस जेनेरेटर टूट जाता है, जिससे यात्रियों को चोट पहुंच सकती है। वाहन निर्माता सभी प्रभावित वाहनों की जांच कर उनका एयरबैग मुफ्त में बदलेगी।
 

Web Title: Jaguar Land Rover will return airbag-defective vehicles

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे