Hyosung Mirage 250 क्रूज़र मोटरसाइकिल सितंबर में होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: August 31, 2018 16:02 IST2018-08-31T16:02:55+5:302018-08-31T16:02:55+5:30

Hyosung Mirage 250 भारतीय बाज़ार में Aquila 250 क्रूज़र के रिप्लेसमेंट के तौर पर आएगी।

Hyosung Mirage 250 Cruiser Motorcycle Launching In September | Hyosung Mirage 250 क्रूज़र मोटरसाइकिल सितंबर में होगी लॉन्च

Hyosung Mirage 250 क्रूज़र मोटरसाइकिल सितंबर में होगी लॉन्च

कोरिया की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hyosung जल्द ही भारतीय बाज़ार में दोबारा एंट्री लेने वाली है। भारत में Hyosung एक बार फिर Kinetic ग्रुप के साथ मिलकर कारोबार करेगी। खबरों की मानें तो Hyosung भारतीय बाज़ार में अपनी पहली क्रूज़र बाइक Hyosung Mirage 250 को सितंबर 2018 में लॉन्च कर सकती है।

Hyosung Mirage 250 भारतीय बाज़ार में Aquila 250 क्रूज़र के रिप्लेसमेंट के तौर पर आएगी। Hyosung Mirage 250 को अर्बन और मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। इस क्रूज़र मोटरसाइकिल में टीयरड्रॉप-शेप्ड एलईडी पोज़िशन लैंप, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलईडी टेल-लाइट लगाया गया है। बाइक में 15-लीटर का फ्यूल टैंक लगा होगा।

Hyosung Mirage 250 में यूरो 4 250 सीसी वी-ट्विन इंजन लगा होगा। ये इंजन 25.8 बीएचपी पावर और 21.7Nm टॉर्क देगा। बाइक में 19-इंच फ्रंट व्हील और 16-इंच रियर व्हील लगाया गया है। ये बाइक 300mm फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल एबीएस से भी लैस होगी। बाइक की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Web Title: Hyosung Mirage 250 Cruiser Motorcycle Launching In September

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे