आज एक साथ तीन नई बाइक लॉन्च करेगी Hero MotoCorp, जानें इनकी खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: December 26, 2017 17:44 IST2017-12-20T18:05:11+5:302017-12-26T17:44:12+5:30

इन तीनों बाइक्स को अपडेट किया जाएगा। साथ ही इन तीनों को i3S टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जाएगा।

Hero MotoCorp to launch 2018 Super Splendor, Passion XPro and Passion Pro tomorrow on 21st december | आज एक साथ तीन नई बाइक लॉन्च करेगी Hero MotoCorp, जानें इनकी खासियत

प्रतिकात्मक तस्वीर (Hero Passion Pro)

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp गुरुवार को एक साथ तीन नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। इन तीनों बाइक में 2018 Hero Super Splendor, Hero Passion XPro शामिल है। वहीं तीसरा प्रोडक्ट पैशन प्रो हो सकता है। इन तीनों बाइक्स को मामूली बदलावों और नए ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने अपनी इनवाइट में सिर्फ 'नई मोटरसाइकिल' का ज़िक्र किया है। लेकिन, खबरों के मुताबिक ये तीनों बाइक 2018 Hero Super Splendor, Hero Passion Pro और Hero Passion XPro हो सकती हैं। इन तीनों बाइक्स को कंपनी i3S टेक्नोलॉजी से भी लैस करने जा रही है। हालांकि, बाइक से जुड़ी ज्यादा जानकारी आज ही मिल पाएगी।

Hero MotoCorp इस साल जून में अपनी सात मोटरसाइकिल की बिक्री बंद कर दी थी। इसकी बड़ी वजह इन बाइक्स का अच्छा कारोबार ना करना था। इसके अलावा इन बाइक्स में कंपनी Honda  की तकनीक का इस्तेमाल करती थी जिसके लिए हीरो को रॉयल्टी देनी पड़ती थी। Hero और Honda की बीच पार्टनरशिप साल 2010 में टूट गई थी। कंपनी आने वाले दिनों में 300 सीसी और उससे ज्यादा कपैसिटी वाली बाइक्स पर भी काम कर रही है।

Web Title: Hero MotoCorp to launch 2018 Super Splendor, Passion XPro and Passion Pro tomorrow on 21st december

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे