Hero Motocorp ने दोपहिया वाहनों के लिए की 18% GST लगाने की मांग, 28 प्रतिशत है मौजूदा दर

By भाषा | Updated: January 2, 2019 20:10 IST2019-01-02T20:10:55+5:302019-01-02T20:10:55+5:30

कंपनी ने कहा कि कर में कटौती से देश भर में दोपहिया वाहनों के ग्राहकों को राहत मिलेगी। हीरो मोटो कॉर्प ने पिछले साल (2018), 80 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है।

Hero Motocorp demanded 18% GST for two-wheelers, 28 percent is current rate | Hero Motocorp ने दोपहिया वाहनों के लिए की 18% GST लगाने की मांग, 28 प्रतिशत है मौजूदा दर

Hero Motocorp ने दोपहिया वाहनों के लिए की 18% GST लगाने की मांग, 28 प्रतिशत है मौजूदा दर

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और स्कूटर पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है। फिलहाल बाइक और स्कूटर पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है। 

कंपनी ने कहा कि कर में कटौती से देश भर में दोपहिया वाहनों के ग्राहकों को राहत मिलेगी। हीरो मोटो कॉर्प ने पिछले साल (2018), 80 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है।

कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने बयान में कहा, "दोपहिया वाहन जनता के लिये बुनियादी साधन हैं। इसे देखते हुये दोपहिया वाहनों को 'विलासिता पूर्ण वस्तुओं' पर 28 प्रतिशत जीएसटी की श्रेणी से निकालकर 'आमतौर पर उपयोग वाली वस्तुओं' पर 18 प्रतिशत जीएसटी की श्रेणी में लाए जाने की तुरंत जरुरत है।" 

उन्होंने कहा कि कर में कटौती करने से न सिर्फ लाखों दोपहिया वाहन ग्राहकों की मदद होगी बल्कि इस क्षेत्र पर निर्भर रहने वाली पूरी श्रृंखला को इससे फायदा मिलेगा।

मुंजाल ने कहा कि समावेशी आर्थिक वृद्धि के निर्माण और उसे बनाये रखने के लिये वाहन क्षेत्र में वृद्धि सुनिश्चित करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों की लागत बढ़ेगी। 
 

Web Title: Hero Motocorp demanded 18% GST for two-wheelers, 28 percent is current rate

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे