कार, बाइक को कोरोना से बचाने वाले इस उपाय से मुश्किल में पड़ सकती है जान, वीडियो में देखिए क्या हुआ शख्स के साथ
By रजनीश | Published: June 1, 2020 07:39 PM2020-06-01T19:39:56+5:302020-06-01T19:54:00+5:30
बताया जा रहा है कि अल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर गर्मी के मौसम में कई बार खतरनाक हो सकते हैं। इनको गर्म या आग से बचाना चाहिए।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और बचाव के लिए लोग तरह के उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में कार औऱ बाइक को सेनेटाइज करने जैसे नए बिजनेस भी उभर कर सामने आए हैं। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशनों पर भी गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट करने की चर्चा भी हो रही है।
लेकिन कार-बाइक को सेनेटाइज कराते समय अगर सावधानी न बरती गई तो यह लोगों के लिए मुसीबत भी पैदा कर सकता है। कई बार तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
दरअसल बाइक को सेनेटाइज करने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद भारी गर्मी और चलते-चलते गर्म हो चुकी कार औऱ बाइक को सेनेटाइज करने पर लोग सोशल मीडिया पर सवाल भी उठा रहे हैं।
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था उस दौरान उसकी बाइक पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है। स्प्रे करते ही बाइक में आग लग जाती है औऱ बाइक चालक गिर जाता है।
हालांकि इसी वायरल वीडियो में बाइक से पहले एक स्कूटी को सैनिटाइज किया जाता है। लेकिन स्कूटी आसानी से निकल जाती है। लेकिन जैसे स्कूटी जाने का इंतजार कर रहे बाइक सवार शख्स की बारी आती है और उसकी बाइक पर सैनिटाइज का छिड़काव होता है तो अचानक से बाइक में आग लग जाती है।
अरविंद मिल, अहमदाबाद का बताया जा रहा है ये वीडियो।
— जनता (اشد پٹانوالہ) आत्मनिर्भर 🔃™️ (@ashahadm) May 31, 2020
देखिए चालु बाइक को सेनेटाईज करने से गरमी की वजह से उसमें आग लग गई और चालक बाल बाल बचा।
सावधान रहे, सुरक्षित रहे। pic.twitter.com/61zighvjKB
अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से बचें
हालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेनेटाइज करने वाले दोनों शख्स बाइक को भी ठीक उसी तरह से सैनेटाइज करते हैं जैसे उन्होंने स्कूटी को किया था। लेकिन शायद स्कूटी के इंजन में जो कवर लगा होता है उस वजह से स्कूटी के साथ दुर्घटना होने से बच गई।