वाहन कबाड़ नीति पर फैसला जल्द, लेकिन कानून के विरोध की वजह नहीं समझ पा रहे हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:09 IST2019-09-20T06:09:49+5:302019-09-20T06:09:49+5:30

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर दोहराया कि मोटर वाहन कानून के नए प्रावधानों का मकसद जुर्माना जुटाना नहीं, बल्कि दुर्घटनाएं रोकना है। उन्होंने कहा कि संशोधित मोटर वाहन कानून के विरोध की वजह समझ से परे है। 

Approved cabinet note for scrapping old vehicles policy out soon Nitin Gadkari | वाहन कबाड़ नीति पर फैसला जल्द, लेकिन कानून के विरोध की वजह नहीं समझ पा रहे हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsगडकरी ने एक कार्यक्रम के मौके पर बातचीत में कहा, ‘‘मैंने पुराने वाहनों को कबाड़ करने की नीति पर कैबिनेट नोट की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि इस नोट को अब संबंधित मंत्रालयों के पास भेजा जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल प्रस्तावित वाहन कबाड़ नीति पर जल्द फैसला करेगा। गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रस्तावित नीति के बारे में कैबिनेट नोट को मंजूरी दे दी है। इसे वित्त मंत्रालय की भी मंजूरी मिल गई है। 

गडकरी ने एक कार्यक्रम के मौके पर बातचीत में कहा, ‘‘मैंने पुराने वाहनों को कबाड़ करने की नीति पर कैबिनेट नोट की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने भी इस नोट को मंजूरी दे दी है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस नोट को अब संबंधित मंत्रालयों के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द इस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह नीति दोपहिया और तिपहिया सहित सभी वाहनों पर लागू होगी। 

गडकरी ने एक बार फिर दोहराया कि मोटर वाहन कानून के नए प्रावधानों का मकसद जुर्माना जुटाना नहीं, बल्कि दुर्घटनाएं रोकना है। उन्होंने कहा कि संशोधित मोटर वाहन कानून के विरोध की वजह समझ से परे है। 

उनकी यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को इस नए कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में ट्रांसपोर्टरों, टैक्सी और तिपहिया की हड़ताल के मद्देनजर आई है। गडकरी ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली के चालक इस कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं। जो चालक यातायात नियमों का पालन करते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। यह कानून उनका जीवन बचाने के लिए लाया गया है।

Web Title: Approved cabinet note for scrapping old vehicles policy out soon Nitin Gadkari

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे