जेएलआर की डिस्कवरी स्पोर्ट का नया मॉडल भारत में पेश, जानें क्या है कीमत
By भाषा | Updated: December 11, 2018 17:51 IST2018-12-11T17:49:31+5:302018-12-11T17:51:46+5:30
कंपनी ने एक बयान में कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट 2019 के हर मॉडल में अब नए फीचर होंगे। यह वाहन की क्षमताओं को बढ़ाकर इसे वास्तविक साहसिक क्षमता देंगे।

जेएलआर की डिस्कवरी स्पोर्ट का नया मॉडल भारत में पेश, जानें क्या है कीमत
जगुआर लैंड रोवर ने मंगलवार को अपनी एसयूवी कार डिस्कवरी स्पोर्ट का नवीनतम संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शोरूम में कीमत 44.68 लाख रुपये है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट 2019 के हर मॉडल में अब नए फीचर होंगे। यह वाहन की क्षमताओं को बढ़ाकर इसे वास्तविक साहसिक क्षमता देंगे।
कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘ डिस्कवरी स्पोर्ट के 2019 के मॉडल में ग्राहकों को अब अधिक और बेहतर क्षमता के विकल्प मिलेंगे। यह बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेंगे।’’
कंपनी देशभर में अपने 27 अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से वाहन की बिक्री करती है।