Coronavirus: अधर में टोक्यो ओलंपिक, अब जापानी पीएम शिंजो आबे करेंगे IOA प्रमुख से बातचीत
By भाषा | Updated: March 24, 2020 17:07 IST2020-03-24T17:07:29+5:302020-03-24T17:07:29+5:30
इस बातचीत में टोक्यो के गर्वनर यूरिको कोइके, आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी, ओलंपिक मंत्री सेइको हाशिमोतो भी शामिल होंगे।

Coronavirus: अधर में टोक्यो ओलंपिक, अब जापानी पीएम शिंजो आबे करेंगे IOA प्रमुख से बातचीत
टोक्यो ओलंपिक 2020 पर लटकी अनिश्चितता की तलवार के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार की रात अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक से टेलीफोन पर बात करेंगे।
इस कॉल में टोक्यो के गर्वनर यूरिको कोइके, आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी, ओलंपिक मंत्री सेइको हाशिमोतो भी शामिल होंगे। इससे पहले आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने पर फैसला लेने के लिये चार सप्ताह का समय मांगा था।
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पहले ही ओलंपिक से पीछे हट चुके हैं। अमेरिकी ओलंपिक समिति ने भी खेलों को स्थगित करने का समर्थन किया है।