एशियन गेम्स 2018: तजिंदर ने दिलाया भारत को सातवां गोल्ड, शॉट पुट में रिकॉर्ड थ्रो से मचाया धमाल

By भाषा | Updated: August 25, 2018 20:21 IST2018-08-25T20:14:47+5:302018-08-25T20:21:45+5:30

तेजिंदर ने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

asian games 2018 tejinderpal singh clinch gold medal in shot put with record throw | एशियन गेम्स 2018: तजिंदर ने दिलाया भारत को सातवां गोल्ड, शॉट पुट में रिकॉर्ड थ्रो से मचाया धमाल

तेजिंदरपाल सिंह

जकार्ता, 25 अगस्त: तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को एशियाई खेलों की पुरूष शॉट पुट स्पर्धा में खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता जिसके साथ एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खुला। तेइस वर्षीय खिलाड़ी ने 20.75 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर सोना जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। यह एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है।

उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और इन उम्मीदों पर खरे उतरे। मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ही नाम दर्ज था। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.24 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था।


पंजाब के खिलाड़ी ने पहले और चौथे प्रयास में 19.96 मीटर की दूरी पर गोला फेंका जबकि अपने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर की दूरी हासिल की।  चीन के लियू यांग ने 19.52 मीटर के साथ रजत जबकि कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 19.40 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

Web Title: asian games 2018 tejinderpal singh clinch gold medal in shot put with record throw

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे