RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं परिणाम जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in यहां करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2019 05:36 PM2019-06-25T17:36:05+5:302019-06-25T17:36:05+5:30

Next

RSOS Class 10th result 2019 TODAY: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी हो गया। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में शाम तीन बजे परिणाम जारी किया। 10वीं परीक्षा का आयोजन मार्च- मई 2019 में हुआ था। RSOS Class 10th result का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर छात्र देख सकते हैं।

इससे पहले 30 मई को RSOS 12th का रिजल्ट घोषित हुआ था। इस वर्ष 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% ज्यादा है। लड़कों में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) और लड़कियों में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है।

rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं

रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें

10th Result के लिंक पर क्लिक करें

डिटेल्स डालकर सब्मिट करें

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें