National Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2024 01:39 PM2024-05-08T13:39:34+5:302024-05-08T13:41:57+5:30

National Federation Cup: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया,‘‘प्रविष्टियों के अनुसार नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना भुवनेश्वर में 12 मई से शुरू होने वाली घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।’’

Neeraj Chopra National Federation Cup After 1100 days world champion javelin thrower shine open hands before Paris Olympics know schedule participate Bhubaneswar | National Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

file photo

Highlightsस्टार एथलीट भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा।28 वर्षीय किशोर जेना भी 10 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे।चीन में एशियाई खेलों में अपने खिताब का भी बचाव किया था।

National Federation Cup: ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है और इस तरह से यह पिछले तीन साल (लगभग 1100 दिन) में पहला अवसर होगा जबकि यह स्टार एथलीट घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इस 26 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के 10 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के दोहा में होने वाले पहले चरण में अपने सत्र की शुरुआत करने के बाद भारत आने की संभावना है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया,‘‘प्रविष्टियों के अनुसार नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना भुवनेश्वर में 12 मई से शुरू होने वाली घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।’’ चोपड़ा के कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज़ ने भी पुष्टि की कि यह स्टार एथलीट भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा।

हांगझोउ एशियाई खेलों में चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीतने वाले 28 वर्षीय किशोर जेना भी 10 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे। चोपड़ा ने इससे पहले आखिरी बार घरेलू प्रतियोगिता में 17 मार्च 2021 को भाग लिया था और तब उन्होंने 87.80 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 में डायमंड लीग और 2023 में विश्व चैंपियन बने। उन्होंने चीन में एशियाई खेलों में अपने खिताब का भी बचाव किया था।

चोपड़ा ने इस बीच डायमंड लीग के तीन व्यक्तिगत चरण भी जीते और 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि अभी तक 90 मीटर की दूरी को छूने में नाकाम रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

English summary :
Neeraj Chopra National Federation Cup After 1100 days world champion javelin thrower shine open hands before Paris Olympics know schedule


Web Title: Neeraj Chopra National Federation Cup After 1100 days world champion javelin thrower shine open hands before Paris Olympics know schedule participate Bhubaneswar

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे