Amravati Lok Sabha Seat: 'कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे', अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा
By धीरज मिश्रा | Published: April 26, 2024 12:16 PM2024-04-26T12:16:32+5:302024-04-26T12:18:12+5:30
Amravati Lok Sabha Seat: अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने शुक्रवार को अपना वोट डाला। वोट डालने वाली तस्वारी उनकी सामने आई है
Amravati Lok Sabha Seat:अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने शुक्रवार को अपना वोट डाला। वोट डालने वाली तस्वारी उनकी सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगी। नवनीत 2019 के लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीती थीं।
मतदान पवित्र दान
— Navnit Ravi Rana (Modi Ka Parivar) (@navneetravirana) April 26, 2024
लोकशाही चा सर्वोच्च क्षण मतदान, देशाचे उज्वल भविष्य व विकासासाठी मतदान करून राष्ट्रीय कर्तव्य पार पाडले, सर्व मतदारांनी आपले स्वयंस्फूर्तीने मतदान करून राष्ट्रीय कर्तव्य पार पाडावे हे आवाहन pic.twitter.com/J75kWv3foz
मतदान केंद्र से बाहर आने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की परिपक्वता पर सवाल उठाया। राणा ने कहा कि हम 52 वर्षीय राहुल गांधी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं। अगर कोई स्त्री धन हड़पने की बात करता है तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।
#WATCHअमरावती, महाराष्ट्र: अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने मतदान किया।#LokSabhaElections2024#NavneetRanapic.twitter.com/BNbo919H6l
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 26, 2024
कांग्रेस पार्टी के लोग कहते हैं कि राहुल परिपक्व हो गये हैं। राणा ने कहा, अगर किसी को परिपक्व होने में 52 साल लगते हैं तो मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। राणा ने कहा कि राहुल गांधी जैसे 52 वर्षीय परिपक्व व्यक्ति को महिलाओं का सोना और संपत्ति छीनने में 50 साल और लगेंगे। राणा ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वह उन अधिकारों के लिए लड़ेंगी जो डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा लिखित इस देश का संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है। जब तक सूरज रहेगा, संविधान रहेगा और हम उन अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। यहां बताते चले कि अमरावती में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।
जय श्री राम...जय श्री हनुमान...🙏🙏 pic.twitter.com/glZgyD8MwQ
— Navnit Ravi Rana (Modi Ka Parivar) (@navneetravirana) April 26, 2024
मुझे आशीर्वाद देंगे
नवनीत राणा ने कहा कि मैंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपने परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया। मेरे अमरावती के लोग समझते हैं कि मतदान देश के लिए है और आज वे अपनी बहू और एक छोटी पार्टी कार्यकर्ता के लिए 100 फीसदी वोट करके अपना आशीर्वाद देंगे।
महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। महाराष्ट्र की पांच संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।