सावधान! सेब खाने के 2 घंटे बाद तक गलती से भी न खायें ये 4 चीजें, धीरे-धीरे पेट की हो जाएगी बुरी हालत

By उस्मान | Published: October 8, 2019 04:45 PM2019-10-08T16:45:03+5:302019-10-08T16:45:03+5:30

हर फायदेमंद चीज के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े होते हैं, जो आपको सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अन्य तरीकों से प्रभावित करते हैं।

Healthy Diet Tips : Foods don't eat empty after eating apple that can cause poisoning in Hindi | सावधान! सेब खाने के 2 घंटे बाद तक गलती से भी न खायें ये 4 चीजें, धीरे-धीरे पेट की हो जाएगी बुरी हालत

सावधान! सेब खाने के 2 घंटे बाद तक गलती से भी न खायें ये 4 चीजें, धीरे-धीरे पेट की हो जाएगी बुरी हालत

सेब सबसे ज्‍यादा लो‍कप्रिय, स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक फलों में से एक है। इस लाल रंग के फल से अनेक लाभ और रहस्‍य जुड़े हुए हैं। आपने भी कहावत सुनी होगी 'एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे' यानी हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स और मेग्नेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

रोजाना सेब खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने, अस्थमा से बचने, दांतों को मजबूत बनाने, लीवर को साफ करने, दिमाग को तेज करने, कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने, कैंसर से बचने, डायबिटीज कंट्रोल रखने, मोटापा कम करने आदि में सहायता मिलती है। लेकिन हर फायदेमंद चीज के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े होते हैं, जो आपको सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अन्य तरीकों से प्रभावित करते हैं। चलिए जानते हैं कि सेब के सेवन के बाद आपको किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

सेब खाने के बाद पानी
कुछ लोग मानते हैं कि फल खाने के बाद पानी पीने से पेट में ऐंठन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है क्योंकि फलों में काफी मात्रा में शुगर  (फ्रुक्टोज के रूप में) और खमीर होता है जो पेट के एसिड को पतला करता है और खमीर के जीवित रहने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन से पेट में गैस बनती है। 

एक्सपर्ट भी इस बात से सहमत हैं कि सेब जैसे खट्टे-मीठे और रसीले फल खाने के बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल प्रभावित होता है। कुछ खाने के बाद पेट भोजन की प्रतिक्रिया में कुछ एसिड छोड़ता है और यह पीएच लेवल निर्धारित करता है, जिसके संतुलित नहीं होने पर पेट फूलना, अपच, बैक्टीरिया के विकास या गैस का कारण बन सकता है।

सेब खाने के बाद खट्टी चीजें और मूली
सेब खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। इनमे सिरका वाला खाना, अचार एवं अन्य चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में गैस की परेशानी हो सकती है। इसी तरह आपको इसके बाद मूली खाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपको त्वचा से जुड़े कुछ रोगों का खतरा होता है हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई रिसर्च सामने नहीं आया है। 

सेब खाने के बाद दही
सेब खाने के बाद दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये दोनों ही ठंडी तासीर वाली चीजें है जो शरीर में कफ को बढ़ावा दे सकती है इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद दही के सेवन से बचना चाहिए। 

Web Title: Healthy Diet Tips : Foods don't eat empty after eating apple that can cause poisoning in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे