Mangaluru Medical College: फोन की घंटी कॉलेज के महिला शौचालय में बजी, कर्मचारी हैरान, 17 साल के किशोर हिरासत में...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2024 01:28 PM2024-05-08T13:28:55+5:302024-05-08T13:29:57+5:30
Mangaluru Medical College: भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धारा के तहत शहर के उत्तरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Highlightsजब मोबाइल फोन की घंटी बजी और सुरक्षा कर्मी ने शौचालय से फोन बरामद किया।आरोपी खुद को मरीज बता कर कॉलेज आया था। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है।
Mangaluru Medical College: मंगलुरु के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय के अंदर कैमरे वाला एक मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तब मिली जब मोबाइल फोन की घंटी बजी और सुरक्षा कर्मी ने शौचालय से फोन बरामद किया।
कॉलेज प्रशासन ने फोन पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद फोन पर उपलब्ध विवरण के आधार पर नाबालिग को पकड़ा गया। भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धारा के तहत शहर के उत्तरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी खुद को मरीज बता कर कॉलेज आया था। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।