Gopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

By धीरज मिश्रा | Published: May 9, 2024 01:03 PM2024-05-09T13:03:39+5:302024-05-09T13:06:25+5:30

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज का यह मामला आपको थोड़ा फिल्मी लगेगा। यहां पर जिस महिला की मौत के अपराध में उसके पति को जेल हुई। वह जिंदा निकली है।

gopalganj news bihar wife husband murder jail 34 months baliya | Gopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

फाइल फोटो

Highlightsपत्नी की हत्या के आरोप में पति ने जेल में काटे 34 महीने पत्नी ने झूठी साजिश रची, बलिया में प्रेमी संग रचाई दूसरी शादी 9 मई को कोर्ट में महिला को पेश करेगी पुलिस

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज का यह मामला आपको थोड़ा फिल्मी लगेगा। यहां पर जिस महिला की मौत के अपराध में उसके पति को जेल हुई। घर के अन्य सदस्यों को जेल का मुंह देखना पड़ा, उस महिला की मौत हुई नहीं। महिला और उसके जानने वालों ने कानून को गुमराह करते हुए एक साजिश रची। जिसमें उसने अपने पति को फंसाया। पत्नी की मौत की झूठी साजिश में पति को करीब 3 साल तक जेल में रहना पड़ा। यही नहीं पति के साथ महिला की सास को भी जेल में दिन बिताने पड़े।

अब इस केस में नया मोड आया है, जिसे सुनकर, जानकर सभी दंग रह जाएंगे। दरअसल, जिस महिला की मौत के आरोप में उसका पति जेल में सजा काट रहा है वह जिंदा है। सुनकर आप भी हैरान हुए न। जी, बिल्कुल महिला जिंदा है और वह बलिया में अपने प्रेमी संग शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रह रही थी। उसे दूसरी शादी से एक बच्चा भी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और 9 मई को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है मामला

एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार, साल 2016 में बरौली थाना क्षेत्र के नधना गांव में सुनील चौहान की शादी लता देवी से हुई। शादी के बाद दो बेटियां हुई। इसी साल लता देवी ने दहेज प्रताडना का केस पति और ससुराल के लोगों पर किया। हालांकि, बाद दोनों में समझौता हुआ। महिला ससुराल में रहने लगी। लेकिन, साल 2021 में लता देवी के भाई ने थाने में दहेज और हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। केस में सुनील चौहान के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया। 

यूपी के बलिया से पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने लता देवी को 8 मई को यूपी के बलिया से पकड़ लिया। पुलिस 9 मई को उसे कोर्ट में पेश करेगा। पुलिस को लता देवी ने बताया कि ससुराल से भाग गई थी। बलिया में उसकी मुलाकात नागेंद्र सहनी से हुई, बाद में उसी के साथ विवाह कर लिया और बलिया में रहने लगी। इधर महिला के जिंदा होने पर ससुराल पक्ष के वकील का कहना है कि महिला और उसके भाई ने कानून को गुमराह किया है। इसलिए दोनों पर कार्रवाई के साथ केस चलेगा।

Web Title: gopalganj news bihar wife husband murder jail 34 months baliya

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे