KKR vs PBKS, IPL 2024: कम पड़े 261 रन, टूटे कई रिकॉर्ड, करन ने कहा- बेसबॉल में तब्दील हो रहा क्रिकेट

KKR vs PBKS, IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का नया विश्व रिकॉर्ड ब

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2024 07:35 AM2024-04-27T07:35:09+5:302024-04-27T10:41:12+5:30

KKR vs PBKS, IPL 2024 Punjab successfully scaled down highest total in T20 history 8 balls spare captain Sam Curran Cricket is turning into baseball Proud of everyone | KKR vs PBKS, IPL 2024: कम पड़े 261 रन, टूटे कई रिकॉर्ड, करन ने कहा- बेसबॉल में तब्दील हो रहा क्रिकेट

file photo

googleNewsNext
Highlightsक्रिकेट बेसबॉल में तब्दील हो रहा है। आठ गेंद रहते केकेआर को आठ विकेट से हराया। स्कोर को भूल जाइये, हम इस जीत के हकदार थे।

KKR vs PBKS, IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो गेंदबाज पर काल बनकर टूटे। अपने विनाशकारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। बेयरस्टो ने 108 नाबाद पारी खेली। 48 गेंद में 8 चौके और 9 छक्के मारे। पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के 261 के रिकॉर्ड स्कोर को आठ विकेट से हराकर इतिहास रचने में मदद की। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने शुक्रवार को यहां आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने के टी20 विश्व रिकॉर्ड का सही तरीके से वर्णन करते हुए कहा कि क्रिकेट बेसबॉल में तब्दील हो रहा है। जॉनी बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

टीम ने आठ गेंद रहते केकेआर को आठ विकेट से हराया। करन ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत सुखद। बहुत महत्वपूर्ण जीत, क्रिकेट बेसबॉल में बदल गया है, है ना? हम दो अंकों से खुश हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बतौर टीम हमारे कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। स्कोर को भूल जाइये, हम इस जीत के हकदार थे। ’’

Open in app