पहली बार महिलाओं को वोट देने की अनुमति, पोप फ्रांसिस ने बिशप की आगामी बैठक से पहले की घोषणा, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 26, 2023 06:51 PM2023-04-26T18:51:33+5:302023-04-26T18:56:33+5:30

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन संस्था ‘सायनोड ऑफ बिशप’ के संचालन से जुड़े नियमों में बदलावों को मंजूरी दी है।

Women allowed to vote first time Pope Francis announced before upcoming meeting bishops know effect see video | पहली बार महिलाओं को वोट देने की अनुमति, पोप फ्रांसिस ने बिशप की आगामी बैठक से पहले की घोषणा, जानें असर

अगली बैठक अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है।

Highlights गिरजाघरों के प्रबंधन में महिलाओं को व्यापक भूमिका दिये जाने को प्रदर्शित करता है।महिलाएं सायनोड में मताधिकार दिये जाने की मांग करती आ रही थीं। अगली बैठक अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है।

वेटिकन सिटीः पोप फ्रांसिस ने बिशप की एक आगामी बैठक में महिलाओं को मताधिकार देने का फैसला किया है, जो उन्हें निर्णय लेने की व्यापक जिम्मेदारियां प्रदान करने और कैथोलिक गिरजाघर के प्रबंधन में आम जन की भागीदारी बढ़ाये जाने को प्रदर्शित करता है।

फ्रांसिस ने वेटिकन संस्था ‘सायनोड ऑफ बिशप’ के संचालन से जुड़े नियमों में बदलावों को मंजूरी दी है। इसकी समय-समय पर होने वाली बैठकों में विश्व भर से बिशप जुटते हैं। वेटिकन ने उनके द्वारा मंजूरी प्रदान किये गये संशोधनों को बुधवार को प्रकाशित किया, जो गिरजाघरों के प्रबंधन में महिलाओं को व्यापक भूमिका दिये जाने को प्रदर्शित करता है।

दशकों से, महिलाएं सायनोड में मताधिकार दिये जाने की मांग करती आ रही थीं। इसकी अगली बैठक अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है। अब तक, सिर्फ पुरुष ही इसमें मतदान कर सकते थे। लेकिन नये बदलावों के तहत, पांच धार्मिक ‘सिस्टर’ धार्मिक आदेशों के लिए मतदान प्रतिधनिधि के तौर पर पांच पादरियों के साथ यह जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके अलावा, फ्रांसिस ने सायनोड के 70 गैर-बिशप सदस्यों को नियुक्त करने का भी फैसला किया है और कहा कि उनमें से आधी महिलाएं होंगी। उनके पास भी मताधिकार होगा।

Web Title: Women allowed to vote first time Pope Francis announced before upcoming meeting bishops know effect see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे