ताइवान के हुआलिएन शहर में एक महीने में दूसरी बार आया भूकंप, नहीं हुई कोई हानि
By आकाश चौरसिया | Published: April 22, 2024 04:57 PM2024-04-22T16:57:19+5:302024-04-22T17:05:09+5:30
Eartquake in Taiwan: ताइवान के पूर्वी क्षेत्र में आने वाले शहर हुआलिएन में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने दी है।
Eartquake in Taiwan: ताइवान के हुआलिएन में सोमवार को 5.5 तीव्रता से तेज भूकंप आया है, यह देश के पूर्वी हिस्से में स्थित है। हालांकि अभी मानसून विभाग से किसी भी दुर्घटना या किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने दी है।
भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। मौसम प्रशासन ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किमी (6.2 मील) थी। इस महीने की शुरुआत में ताइवान के हुआलिएन में 7.2 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी और तब से ताइवान को सैकड़ों झटके महसूस हुए हैं।
#Taiwan | A 5.5 magnitude earthquake struck Taiwan';s eastern county of Hualien on Monday, the island's weather administration said. The quake shook buildings in the capital, Taipei. Earlier this month at least 14 people died after a 7.2 magnitude earthquake hit Hualien. pic.twitter.com/bCJS0ICv3S
— DD News (@DDNewslive) April 22, 2024
हालांकि, ताइवान के इसी पूर्वी क्षेत्र में आए 13 अप्रैल को भूकंप में करीब 17 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 7.4 रही थी और साथ भू-स्खलन भी देखने को मिला था। यही नहीं हुआलिएन शहर में कई इमारतों को सभी ने गिरते हुए भी देखा था।
2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।