China Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2024 11:25 AM2024-05-01T11:25:54+5:302024-05-01T11:34:32+5:30

China Covid-19: टीम को अचानक प्रयोगशाला छोड़ने को कहा गया था। वह सप्ताहांत से अपनी प्रयोगशाला के बाहर धरना दे रहे थे।

China Covid-19 Chinese virologist Zhang Yongzhen who published COVID-19 sequence allowed back in his lab after protesting for days | China Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

file photo

Highlightsवायरस पर अनुसंधान कर रहे वैज्ञानिकों पर बीजिंग के बढ़ते दबाव का संकेत देता है। नई प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है।चीन कैसे वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा है।

China Covid-19: चीन में कोविड-19 वायरस के अनुक्रमण से जुड़ी जानकारी सबसे पहले प्रकाशित करने वाले वैज्ञानिक ने कहा कि उन्हें कई दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद अपनी प्रयोगशाला में वापस जाने की अनुमति दे दी गई है। वैज्ञानिक झांग योंगझेन ने बुधवार को सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में लिखा कि अधिकारी उन्हें और उनकी टीम को प्रयोगशाला में जाने देने और शोध जारी रखने पर ‘‘अस्थाई रूप से सहमत’’ हो गए हैं। झांग और उनकी टीम को अचानक प्रयोगशाला छोड़ने को कहा गया था। वह सप्ताहांत से अपनी प्रयोगशाला के बाहर धरना दे रहे थे।

यह घटनाक्रम कोरोना वायरस पर अनुसंधान कर रहे वैज्ञानिकों पर बीजिंग के बढ़ते दबाव का संकेत देता है। ‘शंघाई पब्लिक हेल्थ क्लिनिकल सेंटर’ ने पहले कहा था कि झांग की प्रयोगशाला का नवीनीकरण किया जा रहा है और सुरक्षा कारणों से इसे बंद किया गया है लेकिन झांग ने कहा कि उनकी टीम को कोई विकल्प नहीं दिया गया और नई प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है।

झांग से जुड़ी यह घटना यह दिखाती है कि चीन कैसे वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की जांच में पाया गया कि सरकार ने कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों से ही इसके बारे में पता लगाने संबंधी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को रोका था। यह सिलसिला अब भी जारी है, प्रयोगशालाएं बंद हैं, विदेशी वैज्ञानिकों को देश से जाने के लिए कहा गया और चीनी अनुसंधानकर्ताओं के देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है। 

Web Title: China Covid-19 Chinese virologist Zhang Yongzhen who published COVID-19 sequence allowed back in his lab after protesting for days

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे