मुसीबत में कपिल देव? गौतम गंभीर ने किडनैप से जुड़ा वीडियो शेयर किया, देखें
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2023 17:07 IST2023-09-25T17:06:15+5:302023-09-25T17:07:00+5:30
Kapil Dev in trouble?: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शेयर किया है।

file photo
Kapil Dev in trouble?:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव मुसीबत में फंस गए हैं। कपिल देव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने बवाल कर रखा है। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो रोज वायरल होते रहते हैं।
Anyone else received this clip, too? Hope it’s not actually @therealkapildev 🤞and that Kapil Paaji is fine! pic.twitter.com/KsIV33Dbmp
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 25, 2023
गंभीर ने वीडियो शेयर कर गंभीर सवाल पूछा कि क्या विश्व कप विजेता कप्तान का अपहरण हुआ था या नहीं। गंभीर ने अपने एक्स प्रोफाइल पर पोस्ट किया, "क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में @therealkapildev नहीं है और कपिल पाजी ठीक हैं!"
हालाँकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशंसकों ने टिप्पणी की है कि यह एक विज्ञापन हो सकता है जिसे कुछ प्रचार के लिए शूट किया जा रहा है। फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। वीडियो को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं। लोग कई सवाल पूछ रहे हैं।