Bihar Sharif: हाथ में हथकड़ी लगाए कैदी ने मृत पत्नी का दर्शन किया और मांग में सिंदूर भर दाह संस्कार के लिए दी विदाई, लोगों के आंख में छलके आंसू, देखें भावुक वीडियो

By एस पी सिन्हा | Published: April 30, 2024 05:52 PM2024-04-30T17:52:30+5:302024-04-30T17:53:12+5:30

Bihar Sharif: एडीजे 6 ने मृत महिला के पति रविंद्र यादव को शव की विदाई करने की अनुमति दे दी। संजोग से जेल में बंद कैदी रविंद्र यादव की कोर्ट में पेशी थी।

Bihar Sharif prisoner husband saw dead wife handcuffs hands bid farewell her cremation filled vermilion people tears eyes watch emotional video | Bihar Sharif: हाथ में हथकड़ी लगाए कैदी ने मृत पत्नी का दर्शन किया और मांग में सिंदूर भर दाह संस्कार के लिए दी विदाई, लोगों के आंख में छलके आंसू, देखें भावुक वीडियो

photo-lokmat

Highlightsमृत महिला के पति रविंद्र यादव को महिला के शव की विदाई के लिए अनुमति दी जाए।चार वर्ष पूर्व से ही रविंद्र यादव हत्या के एक मामले में मंडल कारा बिहारशरीफ में बंद था। इसी बीच सोमवार की सुबह ही महिला की मौत हो गई।

Bihar Sharif: बिहार में नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में एक दृश्य को देखने वाले लोगों के आंख में आंसू छलक आया। दरअसल, कैदी रविंद्र यादव की पत्नी पिछले एक माह से बीमार चल रही थी। पिता के जेल में जाने के बाद महिला का बेटा ही अपनी मां का इलाज करा रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह ही महिला की मौत हो गई। चार वर्ष पूर्व से ही रविंद्र यादव हत्या के एक मामले में मंडल कारा बिहारशरीफ में बंद था। महिला की मौत के बाद पुत्र और परिजनों ने एडीजे 6 के कोर्ट में अर्जी दाखिल देकर आग्रह किया था कि मृत महिला के पति रविंद्र यादव को महिला के शव की विदाई के लिए अनुमति दी जाए। एडीजे 6 ने मृत महिला के पति रविंद्र यादव को शव की विदाई करने की अनुमति दे दी। संजोग से जेल में बंद कैदी रविंद्र यादव की कोर्ट में पेशी थी।

कैदी रविन्द्र यादव की पत्नी का शव बिहार थाने परिसर में बस पर रखा हुआ था। इसके बाद वह न्यायाधीश के आदेश पर हाथ में हथकड़ी लगाए हुए बस की छत पर रखी अपनी मृत पत्नी का दर्शन किया और अपनी पत्नी के मांग में सिंदूर देकर दाह संस्कार के लिए विदाई दी। देखने वालों के आंखों में आंसू डबडबा गए। कैदी रविंद्र यादव को मृत पत्नी का दर्शन कराने के बाद पुलिस मंडल कारा बिहारशरीफ ले गई।

Web Title: Bihar Sharif prisoner husband saw dead wife handcuffs hands bid farewell her cremation filled vermilion people tears eyes watch emotional video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे