Viral Video: 83 साल के बुजुर्ग को करीब 100 मीटर घसीटता रहा गुस्सैल गाय, दावा-घटना में शख्स की हुई मौत
By आजाद खान | Published: September 5, 2023 04:04 PM2023-09-05T16:04:30+5:302023-09-05T16:11:31+5:30
जारी इस वीडियो को देख इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि "या तो खुद के बिछाए जाल में फंस गया, या फिर किसी ने जाल बिछाया होगा।"
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग को एक गाय द्वारा घसीटते हुए देखा गया है। इस घटना में यह दावा किया गया है बुजुर्ग की जान चली गई है। हालांकि इस पुष्टि नहीं हुई है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक चलते फिरत सड़क पर अचानक एक गाय दौड़ता हुआ आता है। गाय के गले में एक रस्सी दिख रही है जिसमें एक बुजुर्ग फंसा हुआ है और वह भी गाय के साथ पीछे-पीछे रगड़ाते हुआ आ रहा है। एक और से गाय आता है और फिर कैमरे में यह घटना कैद होती है।
Elderly man dies after stray cow drags him for about 100 meters, collides with several vehicles in Punjab's Mohali.
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) September 2, 2023
The deceased was identified as 83-year-old Saroop Singh.#Punjab#Mohalipic.twitter.com/kCuRcpDAMM
वीडियो में बुजुर्ग सड़क पर खड़ी और चल रही गाड़ियों से भी टकराता हुआ दिख रहा है। ऐसे में वहां मौजूद लोग कुछ कर पाते और बुजुर्ग को बचाते दावा है कि उसकी वहीं मौत हो जाती है। क्लिप के अंत में कुछ लोगों को गाय को रोकते हुए और बुजुर्ग को बचाते हुए देखा गया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह घटना पंजाब के मोहाली में घटी है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 83 साल के सरूप सिंह के रूप में बताई जा रही है। दावा यह भी है कि आवारा गाय उन्हें लगभग 100 मीटर तक घसीटा है और इस कारण उनकी जान चली गई है। इस क्लिप को @vani_mehrotra नामक एक एक्स यूजर ने अपलोड किया है। इसे अब तक सात हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
क्लिप को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि "या तो खुद के बिछाए जाल में फंस गया, या फिर किसी ने जाल बिछाया होगा।" एक और यूजर ने लिखा है कि "बहुत ही खतरनाक वीडियो है...मौत का कोई भरोसा नहीं है। इस बुजुर्ग के लिए मैं शोक व्यक्त करता हूं।"