googleNewsNext

जानिए क्यों लिम्का बुक में शामिल हुआ मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन

By धीरज पाल | Published: January 13, 2018 04:04 PM2018-01-13T16:04:42+5:302019-04-19T22:14:41+5:30

बई के माटुंगा रेलवे स्टेशन को लिम्का बुक में शामिल किया गया है। माटुंगा स्टेशन देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। इसके लिए स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्स-2018 में शामिल किया गया है। माटुंगा स्टेशन छह महीने पहले देश का पहला स्टेशन बना था जिसके परिचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं पर है। माटुंगा रेलवे स्टेशन पर 41 महिला कर्मचारी तैनात हैं। जिसमें रेलवे का स्टाफ है, साथ ही आरपीएफ, पुलिस और दूसरे विभागों की कर्मचारी भी हैं। इनमें एक भी पुरुष नहीं है। यहां की स्टेशन प्रबंधक ममता कुलकर्णी हैं। बीते छह महीने से महिला कर्मचारी स्टेशन पर रेलों का प्रचालन सफलतापूर्वक कर रही हैं।

टॅग्स :इंडियाIndia