Ganga Saptami 2024: कब मनाई गंगा सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

By रुस्तम राणा | Published: May 2, 2024 03:18 PM2024-05-02T15:18:30+5:302024-05-02T15:18:30+5:30

Ganga Saptami 2024 Date: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष गंगा सप्तमी पर्व वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, गंगा सप्तमी 14 मई, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

Ganga Saptami 2024: When was Ganga Saptami celebrated? Know the date, auspicious time, worship method and story | Ganga Saptami 2024: कब मनाई गंगा सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Ganga Saptami 2024: कब मनाई गंगा सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर्व मां गंगा को समर्पित है। इस दिन मां गंगा जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष गंगा सप्तमी पर्व वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में, गंगा नदी पवित्र नदियों में से एक है। जिनकी आराधना देवी के रूप में की जाती है। इस वर्ष, गंगा सप्तमी 14 मई, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

गंगा सप्तमी 2024: तिथि

सप्तमी तिथि प्रारम्भ - 13 मई, 2024 को शाम 05:20 बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - 14 मई, 2024 को शाम 06:49 बजे
गंगा सप्तमी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11:26 बजे से दोपहर 02:19 बजे तक
अवधि – 02 घंटे 53 मिनट

गंगा सप्तमी की पूजा विधि 

सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें
स्नान करते समय 'हर हर गंगे' मंत्र का उच्चारण करें।
मां गंगा को दूध चढ़ाएं। 
फिर मां गंगा को धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
मां गंगा को गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।
गंगा स्तोत्र का पाठ भी करें और मां गंगा से प्रार्थना करें।
मां गंगा को सफेद रंग की मिठाई या अन्य खाद्य का भोग लगाएं।
मां गंगा की आरती उतारें और क्षमता अनुसार दान करें।

गंगा सप्तमी की कथा

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, देवी गंगा पहली बार गंगा दशहरा के दिन धरती पर उतरी थीं, लेकिन ऋषि जह्नु ने सारा गंगा जल पी लिया।  तब सभी देवताओं और भागीरथ ने ऋषि जह्नु से गंगा को छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद  गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा फिर से धरती पर आईं और इसीलिए इस दिन को जह्नु सप्तमी भी कहा जाता है।
 

Web Title: Ganga Saptami 2024: When was Ganga Saptami celebrated? Know the date, auspicious time, worship method and story

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे