खुशखबरी: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर गूंजेगी किलकारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2019 10:33 AM2019-04-02T10:33:38+5:302019-04-02T10:33:38+5:30

Next

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर साल 2017 को देश के दूर इटली में हुई थी। जहां केवल दोनों के परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

अक्सर विराट और अनुष्का शादी के बाद कई खुलासो को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके अगर खबरों की मानें तो जल्द ही विराट और अनुष्का माता-पिता बनने वाले हैं।

डीएनए के मुताबिक अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द विराट और उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। खबर के अनुसार अनुष्का अपनी मां बनने की बात मीडिया से छुपा रही हैं।

अनुष्का और विराट एक दूसरे के साथ रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं क्योंकि वो अब अपने पति विराट से एक पल भी दूर नहीं रहना चाहती हैं।

यह पल अनुष्का के लिए बेहद खास है, इसलिए विराट ने उन्हें करीब रहने के लिए कहा। शायद यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने अभी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

अनुष्का के प्रेग्नेंट होने के कयास इसलिए और जोरों पर हैं क्योंकि हाल ही में एक्ट्रेस ने जो फोटोशूट करवाया है उसमे ना तो वह स्ट्रेट खड़ी हैं और सिर्फ इतना ही नहीं उनकी यह तस्वीर पुरानी बताई जा रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को अब लगभग डेढ़ साल होने जा रहे है। और वो दोनों नन्हें मेहमान के आने की तैयारी कर रहे हैं।

अनुष्का ने विराट से पहले ही कहा था कि बच्चे के बाद भी वह फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी। इससे पहले एक्ट्रेस एमी ने फैंस को खुशखबरी दी।