Women’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2023 12:04 IST2023-11-06T11:11:39+5:302023-11-06T12:04:39+5:30
Women’s Asian Champions Trophy Title: भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

file photo
Women’s Asian Champions Trophy Title: झारखंड में महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। 8000 की आधिकारिक क्षमता वाले मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में धमाल किया। भारत ने फाइनल में जापान के खिलाफ 4-0 से जीत के साथ 2016 के बाद अपना दूसरा खिताब जीता।
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 6, 2023
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एकतरफा फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।
कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया।
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 6, 2023
भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
चेन यी (तीसरे मिनट) और लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन के लिए गोल दागे। कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल अन सुजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। चीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भी कोरिया को 2-0 से हराया था।
Podium finish for the #WomenInBlue 💙#HockeyIndia#IndiaKaGame#JWACT2023pic.twitter.com/qWYlDM58gy
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 6, 2023