FIH Junior World Cup semifinal: जर्मन दीवार तोड़ने में नाकाम, जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार, स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूटा!
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 14, 2023 05:45 PM2023-12-14T17:45:55+5:302023-12-14T18:49:48+5:30
FIH Junior World Cup semifinal: जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-1 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई।
FIH Junior World Cup semifinal: जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब के लिए भारत का इंतजार जारी है। जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4-1 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।
💔 India go down against Germany in the FIH Hockey Men's Junior World Cup Malaysia 2023 in the Semi Final.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 14, 2023
We will compete for the 3rd place in the Tournament on 16th December 2023 at 3:30 PM IST.#HockeyIndia#IndiaKaGame#RisingStars#JWCMalaysia2023pic.twitter.com/pwx9l1xLnS
पिछले मैच में नीदरलैंड पर शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम उस लय को सेमीफाइनल में कायम नहीं रख सकी और जर्मनी ने कमोबेश एकतरफा मुकाबले में उसे 4 . 1 से हराकर तीसरी बार जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। क्वार्टर फाइनल में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने वाली भारतीय टीम के पास जर्मनी के मजबूत डिफेंस और चुस्त आक्रमण का जवाब नहीं था।
जर्मनी ने चारों क्वार्टर में एक एक गोल किया जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल चिरमाको सुदीप ने 11वें मिनट में दागा। जर्मनी के लिये हेसबाक बेन ने आठवें मिनट में मैदानी गोल और 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि ग्लेंडर पॉल ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। स्पर्लिंग फ्लोरियन ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले मैदानी गोल करके 4 . 1 से जीत पर मुहर लगाई।
Hard loss for India in the semi-final against Germany. They kept asking questions, particularly on PCs but couldn't convert. India had 12 PCs, but could not convert any. It just raises the silently growing question, perhaps, of who after Harmanpreet Singh. #JWCMalaysia2023
— Shahid Judge (@shahidthejudge) December 14, 2023
जर्मनी दीवार को तोड़ने में टीम इंडिया नाकाम रही। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारत ने चौथी रैंकिंग वाली नीदरलैंड टीम को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया था।
अब भारत को कांस्य पदक के लिये फ्रांस या स्पेन से खेलना होगा । भारत ने 2001 में होबर्ट और 2016 में लखनऊ में जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप जीता था। इसके अलावा वह 1997 में इंग्लैंड के मिल्टन कीज में उपविजेता रहा था। पिछली बार दो साल पहले भुवनेश्वर में उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
इस साल भारत का सामना जर्मनी से पांच बार हुआ है और पांचों बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा। पिछली बार जोहोर कप सेमीफाइनल में जर्मनी ने उसे 6 . 3 से हराया था। भुवनेश्वर में जूनियर विश्व कप 2021 में भी जर्मनी ने सेमीफाइनल में भारत को 4 . 2 से शिकस्त दी थी।
Here's India's 🇮🇳 Starting XI for the all important clash against Germany 🇩🇪 in the FIH Hockey Men's Junior World Cup Malaysia 2023.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 14, 2023
📅 5th to 16th December 2023.
🏟️ Kuala Lumpur, Malaysia.
📺 Watch LIVE on Jio Cinema and Sports18 3, Sports18 1 HD and RTM from 3:30 PM IST… pic.twitter.com/4ksQgugP7V