Europa League 2023-24: गाकपो ने किया डबल धमाका, अंतिम 16 में लिवरपूल, ऑस्ट्रिया के एलएएसके क्लब को 4-0 से हराया, यहां देखें अंक तालिका
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2023 12:10 IST2023-12-01T12:09:19+5:302023-12-01T12:10:31+5:30
Europa League 2023-24: लिवरपूल ने ऑस्ट्रिया के एलएएसके क्लब को 4 . 0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

file photo
Europa League 2023-24: कोडी गाकपो ने डबल धमाका कर दिया। लिवरपूल ने यूरोपा लीग के अंतिम 16 में प्रवेश किया। लिवरपूल ने ऑस्ट्रिया के एलएएसके क्लब को 4-0 से हराया। ब्राइटन और होव एल्बियन गुरुवार को एईके एथेंस में 1-0 से जीत के साथ नॉकआउट दौर में पहुंच गए।
🥇 Liverpool = Group E winners 👏#UELpic.twitter.com/CyI9GXx7LW
— UEFA Europa League (@EuropaLeague) December 1, 2023
कोडी गाकपो के दो गोल और एनफील्ड में लुइस डियाज़ और मोहम्मद सलाह के गोल की बदौलत जर्गेन क्लॉप की टीम ने ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। लिवरपूल ग्रुप ई में 12 अंक लेकर चार अंकों की बढ़त बनाये हुए है। टालाउस आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जिसने यूनियन सेंट गिलोइस से गोलरहित ड्रॉ खेला।
Qualified ✅#Liverpool#YNWApic.twitter.com/7Z3q2ifBCk
— 遠藤 航 (Wataru Endo) (@wataru0209) December 1, 2023
ग्रुप एच में लीवरकुसेन पांचों मैच जीतकर शीर्श पर है जिसने हैकेन को 2-0 से हराया। ग्रुप ए में साउसेक ने वेस्ट हैम को 2-1 से मात दी। ग्रुप बी में ब्राइटन ने एईके को 1 . 0 से हराया। यूरोप की दूसरे दर्जे की इस स्पर्धा में हर ग्रुप से शीर्ष टीम अंतिम 16 में पहुंचती है। ग्रुप जी में रोमा ने सर्वेटे से 1-1 से ड्रॉ खेला। ग्रुप सी में स्पार्टा ने रीयाल बेटिस को एक गोल से हराया। ग्रुप ई में एस्टोन विला ने लेजिया वारसॉ को हराया।
Liverpool's forwards have already registered 53 G/A in all competitions this season. Ridiculous numbers. 🔥 pic.twitter.com/Ku43PS92fn
— LFCDZN11 (@lfcdzn11) November 30, 2023