Champions League: आर्सनल ने लेंस को 6-0 से रौंदा, नंबर एक पर रहते अगले दौर में प्रवेश किया, 16 दिसंबर से अंतिम 16 मुकाबले, 12 टीमों की पुष्टि
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2023 12:49 IST2023-11-30T12:49:24+5:302023-11-30T12:49:56+5:30
Champions League: दूसरे स्थान पर काबिज पीएसवी इंडोवेन भी ग्रुप बी से अंतिम 16 में पहुंच गई। पीएसवी ने सेविला को 3 . 2 से हराया।

file photo
Champions League: आर्सनल ने लेंस को 6-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष रहते हुए चैम्पियंस लीग फुटबॉल के अगले दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि मैनचेस्टर युनाइटेड आखिरी स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर काबिज पीएसवी इंडोवेन भी ग्रुप बी से अंतिम 16 में पहुंच गई। पीएसवी ने सेविला को 3 . 2 से हराया।
Into the Champions League Last 16 as group winners ❤️ pic.twitter.com/GF2AaupUrG
— Arsenal (@Arsenal) November 29, 2023
अब 16 दिसंबर से शुरू होने वाले अंतिम 16 मुकाबलों के लिये 12 टीमों की पुष्टि हो चुकी है। मैनचेस्टर युनाइटेड बाहर होने की कगार पर है। मैनचेस्टर युनाइटेड ने गालाटासारे से 3 . 3 से ड्रॉ खेला। उसे इससे पहले बायर्न म्युनिख और कोपेनहेगन ने हराया था।
Mr Champions League. 😤😤😤😤 pic.twitter.com/JUPxcht8AD
— Obie (@ObieSage) November 30, 2023
ग्रुप सी में रीयाल मैड्रिड ने नपोली को 4 . 2 से मात दी। बायर्न ने कोपेनहेगन से और रीयाल सोशिदाद ने साल्जबर्ग से गोलरहित ड्रॉ खेला। इंटर मिलान ने ग्रुप डी में बेनफिका से 3 . 3 से ड्रॉ खेला। ब्रागा और यूनियन बर्लिन का मैच भी 1 . 1 से ड्रा रहा।
Jude Bellingham celebrating his goal against Napoli with the fans #judebellingham#Bellingham#RealMadrid#RealMadridNapoli#ChampionsLeaguepic.twitter.com/6WB9e3ZDse
— Sports channel (@SportsCN2) November 30, 2023