Asian Games 2023: कार्तिक कुमार ने 10000 मीटर रेस में भारत के लिए जीता रजत तो गुलवीर सिंह किया कांस्य पर कब्जा
By रुस्तम राणा | Published: September 30, 2023 07:42 PM2023-09-30T19:42:11+5:302023-09-30T19:43:08+5:30
भारतीय लंबी दौड़ के धावक कार्तिक ने 28:15.38 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि गुलवीर ने 28:17.21 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Asian Games 2023: कार्तिक कुमार ने 10000 मीटर रेस में भारत के लिए जीता रजत तो गुलवीर सिंह किया कांस्य पर कब्जा
Asian Games 2023: भारतीय एथलीट कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक अपने नाम किया है। लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने शनिवार को हांगझू में एशियाई खेलों में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
कार्तिक ने 28:15.38 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि गुलवीर ने 28:17.21 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। दोनों भारतीय अंतिम 100 मीटर में पदक की दौड़ में शामिल हो गए, जब उनके तीन साथी एक-दूसरे से टकराकर गिर गए। बहरीन के बिरहानु यमाताव बालेव ने 28:13.62 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने भारतीय एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर खिलाड़ियों की प्रशंसा में लिखा, "प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! पुरुषों की 10,000 मीटर में रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह को बधाई। आपकी दृढ़ता और कौशल ने भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।"
What a spectacular display of talent!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 30, 2023
Kudos to Kartik Kumar and Gulveer Singh for clinching Silver and Bronze Medals in Men's 10,000m. Your perseverance and skill have elevated Indian athletics to new heights.#Cheer4India#JeetegaBharatpic.twitter.com/5AgfP48uTz