Archery World Cup: शनिवार को बड़ी खुशखबरी, दो गोल्ड पर कब्जा, तीरदाजों ने किया कमाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2024 09:23 AM2024-04-27T09:23:43+5:302024-04-27T09:35:29+5:30

Archery World Cup: भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर ने तीरंदाजी विश्वकप में महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता लिया है।

Archery World Cup India wins compound men, women team gold Abhishek Verma, Priyansh, Prathamesh Fuge in Shanghai | Archery World Cup: शनिवार को बड़ी खुशखबरी, दो गोल्ड पर कब्जा, तीरदाजों ने किया कमाल

file photo

Highlightsछठी वरीयता प्राप्त इटली को हरा दिया। मार्सेला टोनियोली, आइरीन फ्रैंचिनी और एलिसा रोनर पर 178-171 की अच्छी बढ़त ले लीं।स्टेज-1 में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Archery World Cup: भारत को शनिवार सुबह बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में इटली को 236-225 से हराकर स्वर्ण के साथ अपना खाता खोला। भारत के अभिषेक वर्मा, प्रियांश, प्रथमेश फुगे ने शंघाई में तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-1 में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। नीदरलैंड के माइक श्लोसेर, सिल पैटर और स्टेफ विलेम्स को 238-231 से हराया।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने 24 तीरों में सिर्फ चार अंक गंवाये और छठी वरीयता प्राप्त इटली को बड़े अंतर से हराया। पुरुष टीम में अभिषेक वर्मा, प्रियांश और प्रथमेश एफ ने नीदरलैंड को 238-231 से मात दी। नीदरलैंड की टीम में माइक शोलेसर, सिल पीटर और स्टेफ विलेम्स थे।

छह छह तीरों के पहले सेट में भारतीय टीम ने सिर्फ दो बार परफेक्ट 10 नहीं बनाया और मार्सेला तोनिओली, इरेने फ्रांचिनी और एलिसा रोनेर की इतालवी टीम पर 178-171 से बढ़त बना ली। चौथी वरीयता प्राप्त पुरूष टीम ने 60 स्कोर करके परफेक्ट शुरुआत की और अगले दो सेट में दो ही अंक गंवाये। इसके बाद फाइनल सेट में परफेक्ट 60 स्कोर करके जीत दर्ज की।

Web Title: Archery World Cup India wins compound men, women team gold Abhishek Verma, Priyansh, Prathamesh Fuge in Shanghai

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे