Al Hilal vs Al Nassr Highlights 2023: अल हिलाल ने रोनाल्डो टीम अल नासर को 3-0 से हराया, प्रशंसकों ने ‘मेसी, मेसी’ के नारे लगाकर पुर्तगाल सुपरस्टार पर ताने कसे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2023 14:59 IST2023-12-02T14:58:51+5:302023-12-02T14:59:42+5:30
Al Hilal vs Al Nassr Highlights 2023: विजेता टीम के प्रशंसकों ने ‘मेसी, मेसी’ के नारे लगाकर पुर्तगाल के इस सुपरस्टार पर ताने कसे।

photo-ani
Al Hilal vs Al Nassr Highlights 2023: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मौजूदगी के बावजूद अल नासर को सऊदी अरब फुटबॉल प्रो लीग में अल हिलाल के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विजेता टीम के प्रशंसकों ने ‘मेसी, मेसी’ के नारे लगाकर पुर्तगाल के इस सुपरस्टार पर ताने कसे।
Mitrovic AGAIN for Al Hilal in stoppage time! 🤯#yallaRSLpic.twitter.com/Jjrnv49Hhn
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
Another late Mitro goal made in 8 in 7 games for him 🤩 #yallaRSLpic.twitter.com/WT5feIxXC0
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
लियोनेल मेसी का इस मैच से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन पिछले दो दशक से रोनाल्डो और उनके बीच फुटबॉल के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। यही वजह थी कि पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रोनाल्डो जब मैदान से बाहर निकल रहे थे तो अल हिलाल के प्रशंसक अर्जेंटीना के सुपरस्टार का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे थे।
Mitrovic rose highest at the near post to put Al Hilal in control 💪 #yallaRSLpic.twitter.com/Snz8qt8i16
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
रोनाल्डो इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि विजेता टीम की तरफ से अलेक्जेंडर मित्रोविच ने दो औेर सर्बिया के उनके साथी सर्गेज मिलिनकोविच सैविच ने एक गोल किया। रियाद की इन दो टीमों के बीच मुकाबले से पहले हालांकि प्रशंसक रोनाल्डो के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इनमें से अधिकतर दर्शक रोनाल्डो की सात नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंचे थे।
Scoring goals isn't Mitro's only job 😁💙 #yallaRSLpic.twitter.com/gMXRijuUTh
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
FT: Al Hilal 3-0 Al Nassr
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
Mitro's late brace helps seal a huge win for the league leaders in the #RiyadhDerby! 📈#yallaRSLpic.twitter.com/CRPXu5oISW
Today is #RiyadhDerby day...
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) December 1, 2023
You don't want to miss this 😤#yallaRSLpic.twitter.com/uNbRhW1IAN