Mumbai Rains: मुंबई में आई धूल भरी आंधी, अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना हुआ कम, सामने आया वीडियो

By आकाश चौरसिया | Published: May 13, 2024 04:36 PM2024-05-13T16:36:45+5:302024-05-13T17:21:39+5:30

Dust Storm and Rain in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी और जोरदार बारिश आई। लेकिन, इस बीच मुंबई में अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना कम हो गया और इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Mumbai Rains Dust storm hit on Atal Setu Bridge video surfaced | Mumbai Rains: मुंबई में आई धूल भरी आंधी, अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना हुआ कम, सामने आया वीडियो

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

HighlightsMumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी आईMumbai Rains: इसके साथ अटल ब्रिज जा रहे लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ाMumbai Rains: गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में इस तरीके की आंधी आ चुकी है

Mumbai Rains: देश की आर्थिक नगरी यानी मुंबई में सोमवार की शाम को क्षेत्र में बारिश और धूल भरी आंधी (Dust Storm) आई है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अटल सेतु ब्रिज (Atal Setu Bridge) को लेकर तस्वीर सामने आई है, जहां विपरीत मौसम का वीडियो सामने आया। इस कारण आने-जाने वाले को ब्रिज पर साफ नहीं दिखा और कार चलाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।

इससे पहले भारत के उत्तरी क्षेत्र यानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भी ऐसी धूल भरी आंधी देखी गई थी। हालांकि, उस दौरान का वक्त था, तो इसमें किसी को कोई हानि नहीं हुई थी। 

मुंबई शहर और मुंबई वासियों को कई दिनों की गर्मी और चिलचिलाती तापमान के बाद राहत भरा सुकून मिला, क्योंकि सोमवार (13 मई, 2024) को शहर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हुई। शहर में लोगों को राहत अनुभव हुआ क्योंकि हल्की बारिश ने शहर का का रुख मोड़ दिया और काले बादलों के साथ आई धूल भरी आंधी मुंबई पर छा गई।

Web Title: Mumbai Rains Dust storm hit on Atal Setu Bridge video surfaced

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे