मुंबई में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार की 6 गाड़ियों से भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत
By अंजली चौहान | Updated: November 10, 2023 07:33 IST2023-11-10T07:32:06+5:302023-11-10T07:33:43+5:30
मुंबई के वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही एक कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी।

फोटो क्रेडिट- एएनआई ट्विटर
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर छह गाड़ियों से जा टकराई जिसके बाद भीषण हादसा हो गया। गाड़ियों से टक्कर में करीब नौ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं, तीन लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 10:15 बजे हुई जब कार वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही थी।
जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा, "आज रात करीब 10:15 बजे एक गाड़ी वर्ली से उत्तर दिशा में बांद्रा की ओर जा रही थी, सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई और टक्कर मार दी।" उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर 2-3 गाड़ियां।
इस घटना में कुल 6 गाड़ियां टकराई हैं। अब तक कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।
#WATCH | Mumbai: Zone 9 DCP Krishnakant Upadhyay said, "Today around 10:15 am, a vehicle was going north from Worli towards Bandra, 100 meters before the toll plaza on sea link, it collided with a vehicle. After colliding the car sped up and hit 2-3 vehicles at the toll plaza. A… https://t.co/J6JHQr4Lzjpic.twitter.com/wWRcEqMpNR
— ANI (@ANI) November 9, 2023
अधिकारी ने कहा, "घायलों में से चार की हालत स्थिर है और अन्य दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य पांच भाभा अस्पताल में भर्ती हैं।"
तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी गुजरात का 45 वर्षीय व्यक्ति है।