Jharkhand: झारखंड में बड़ा बदलाव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया, दो राज्य के गवर्नर बदले, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2023 02:51 PM2023-10-19T14:51:11+5:302023-10-19T14:53:37+5:30

Jharkhand: राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

who is Former CM Raghuvar Das appointed Governor of Odisha and Indra Sena Reddy Nallu appointed Governor of Tripura Rashtrapati Bhavan Jharkhand | Jharkhand: झारखंड में बड़ा बदलाव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया, दो राज्य के गवर्नर बदले, देखें

file photo

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

वह राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। दास 1977 में जनता दल का हिस्सा थे और 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

उन्हें 2004 में भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भाजपा के जमीनी नेता दास टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं। नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

Web Title: who is Former CM Raghuvar Das appointed Governor of Odisha and Indra Sena Reddy Nallu appointed Governor of Tripura Rashtrapati Bhavan Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे