West Bengal BJP MP Dilip Ghosh: घोष के खिलाफ दुर्गापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, मुख्यमंत्री बनर्जी पर टिप्पणी, जानें पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2024 01:16 PM2024-03-28T13:16:41+5:302024-03-28T13:17:23+5:30
West Bengal BJP MP Dilip Ghosh: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने) और 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
West Bengal BJP MP Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के खिलाफ दुर्गापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घोष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने) और 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी नेता दिलीप घोष पर FIR दर्ज #WesBengal#Politics#MamataBanerjee#DilipGhosh (@nehabatham03) pic.twitter.com/5EJOKYv86b
— AajTak (@aajtak) March 28, 2024
अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दुर्गापुर अदालत में एक वकील और एक अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई है। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष घोष ने बनर्जी पर अपनी टिप्पणियों के लिए बुधवार को माफी मांग ली थी। उनकी टिप्पणियों से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था।
Case registered against West Bengal BJP MP Dilip Ghosh in Durgapur PS under sections 504 and 509 of the Indian Penal Code over his remarks on CM Mamata Banerjee.
— ANI (@ANI) March 28, 2024
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी की शिकायत पर घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे 29 मार्च तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने अपने नोटिस में घोष की टिप्पणियों का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था, “ जब दीदी गोवा जाती हैं तो वह गोवा की बेटी बन जाती हैं, त्रिपुरा जाती हैं तो वह कहती हैं कि मैं त्रिपुरा की बेटी हूं, तय कीजिए आपके पिता कौन हैं।
यह सही नहीं है।” आयोग ने टिप्पणियों को आपत्तिजनक, अपमानजनक और प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन माना। टिप्पणियों की निंदा करते हुए, भाजपा ने घोष को भेजे एक पत्र में कहा कि उनका बयान "असंसदीय" और पार्टी की संस्कृति के खिलाफ था। वह बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।
FIR registered by Durgapur police against #BJP contesting candidate #DilipGhosh over his derogatory comments against #MamataBanerjee questioning her ancestry. Ghosh has been show-caused by BJP and notice served by EC as well. Durgapur police have received multiple complaints. One… pic.twitter.com/NFXFJm5wtc
— Tamal Saha (@Tamal0401) March 28, 2024