UP Election 2022: प्रमोद गुप्ता का बड़ा बयान, कहा- समाजवादी से नफरत करते हैं अखिलेश यादव
By मनाली रस्तोगी | Published: January 20, 2022 04:01 PM2022-01-20T16:01:23+5:302022-01-20T16:04:48+5:30
बीजेपी में शामिल होते ही मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी सपा में समाजवादी से नफरत करते हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ली थी। वहीं, भाजपा का दामन थामते ही प्रमोद गुप्ता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा।
The reason I joined BJP is that I like their policy. Akhilesh Ji hates Samajwadis in SP. One by one, he cornered everyone & has only flatterers around in the party...No one has ever won with a margin of over 18,000 votes from Bidhuna seat except me: Pramod Gupta after joining BJP pic.twitter.com/qpw8VA5AF0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुप्ता ने अपने एक बयान में कहा कि मेरे भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि मुझे उनकी नीति पसंद है। अखिलेश जी सपा में समाजवादी से नफरत करते हैं। एक के बाद एक, उन्होंने सभी को घेर लिया और पार्टी में केवल चापलूसी करने वाले बचे थे। बिधूना सीट से मेरे अलावा कोई भी कभी भी 18,000 से अधिक मतों के अंतर से नहीं जीता।
I will join BJP around 12 pm(today)... Akhilesh Yadav has imprisoned Mulayam Singh Yadav and his position is very bad in the party... Criminals and gamblers have been inducted to Samajwadi Party: Former SP MLA Pramod Gupta on joining BJP (19.01) pic.twitter.com/rxbenyWa8i
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022
बता दें कि हाल ही में प्रमोद गुप्ता यह कहते हुए नजर आए थे कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है...समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है। मालूम हो, 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।