त्रिपुरा: भाजपा नीत माणिक सरकार में टिपरा मोथा बना हिस्सा, 2 MLA ने मंत्री पद की शपथ ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2024 12:16 PM2024-03-07T12:16:31+5:302024-03-07T12:23:01+5:30

त्रिपुरा में टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Tripura Tipra Motha became part of BJP led Manik government 2 MLAs take oath as ministers | त्रिपुरा: भाजपा नीत माणिक सरकार में टिपरा मोथा बना हिस्सा, 2 MLA ने मंत्री पद की शपथ ली

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsटिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और बृषकेतु देबबर्मा ने मंत्री पद की शपथ लीराजभवन में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाईशपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा मौजूद रहे

अगरतला:त्रिपुरा की राजधानी में टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा और सत्तारूढ़ दलों के कई नेता उपस्थित रहे। 

इससे पहले अनिमेष देबबर्मा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सदन के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को सौंपा। देबबर्मा ने कहा, ''60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। आज (बृहस्पतिवार को), टिपरा मोथा भाजपा के सहयोगी के रूप में सरकार का हिस्सा बन गई और उन्हें दो मंत्री पद दिये गए हैं।'' इन दो नयी नियुक्तियों के साथ राज्य में अब मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित 11 मंत्री हो गये हैं। 

नियमों के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। नई दिल्ली में टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 

Web Title: Tripura Tipra Motha became part of BJP led Manik government 2 MLAs take oath as ministers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे