Sushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अस्वस्थ, सुशील मोदी निधन की खबर से गहरा सदमा!, वाराणसी भी नहीं पहुंचे...

By एस पी सिन्हा | Published: May 14, 2024 05:03 PM2024-05-14T17:03:54+5:302024-05-14T17:04:38+5:30

Sushil Modi Death News: बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया है।

Sushil Modi Death News bihar cm Nitish Kumar Bihar Chief Minister unwell deep shock news Sushil Modi's demise | Sushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अस्वस्थ, सुशील मोदी निधन की खबर से गहरा सदमा!, वाराणसी भी नहीं पहुंचे...

photo-ani

Highlightsदोनों की दोस्ती के काफी किस्से बिहार की सियासी गलियारों का किस्सा बना करते थे।सुशील मोदी के निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे।

Sushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुशील मोदी के निधन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी गहरा सदमा लगा है। यह दुखद समाचार सुनकर उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। मंगलवार कि उनके तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। नीतीश कुमार ने आज उनकी स्वर्गीय पत्नी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। अस्वस्थता की वजह से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भाग लेने वाराणसी भी नहीं जा सके। बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया है। एक वक्त था जब दोनों की दोस्ती के काफी किस्से बिहार की सियासी गलियारों का किस्सा बना करते थे।

सुशील मोदी के निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी की पत्नी से भी फोन पर बात की और उनको इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। दरअसल, नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया। बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते थे। सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार के करीबी मित्र भी माने जाते रहे हैं।

Web Title: Sushil Modi Death News bihar cm Nitish Kumar Bihar Chief Minister unwell deep shock news Sushil Modi's demise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे