वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा- 'जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने अपने लोगों का संघर्ष के दिनों भी साथ नहीं छोड़ा'
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 4, 2023 17:42 IST2023-12-04T17:40:41+5:302023-12-04T17:42:20+5:30
आलोक मेहता ने लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा से निवेदन किया कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर फिल्म भी बननी चाहिए। आलोक मेहता ने कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री के रूप में जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने जो किया उसका उदाहरण अन्य राज्यों में दिया जाता था। उन्होंने ऊर्जा और पानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता
Book launch 'Jawahar' based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अतिथि गण लोकेश मुनि, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रामदास आठावले, आलोक मेहता. कांग्रेस नेता जर्नादन द्विवेदी, विनोद तावड़े दिल्ली पहुंचे।
लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ जैसी किताबें लिखी जानी चाहिए ताकि लोगों तक संदेश पहुंचे।
जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' को याद करते हुए आलोक मेहता ने कहा कि हमने संजय गांधी का युग भी देखा है और वह समय भी देखा है जब इंदिरा गांधी को उनके करीबियों ने संघर्ष के दिनों में छोड़ दिया लेकिन जवाहरलाल दर्डा वह व्यक्ति थे जो लोगों के बुरे समय में भी साथ नहीं छोड़ते थे। आलोक मेहता ने कहा कि जवाहरलाल दर्डा जी सत्ता के साथ भी रहे लेकिन अपने लोगों का संघर्ष के दिनों भी साथ नहीं छोड़ा।
आलोक मेहता ने लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा से निवेदन किया कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर फिल्म भी बननी चाहिए। आलोक मेहता ने कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री के रूप में जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने जो किया उसका उदाहरण अन्य राज्यों में दिया जाता था। उन्होंने ऊर्जा और पानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।
आलोक मेहता ने कहा कि दर्डा परिवार ने भी जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' की परंपरा को आगे बढ़ाया और कभी विचारधारा के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया। आलोक मेहता ने कहा कि दर्डा परिवार असहमतियों का सम्मान करना जानता है।
इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी ने श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन को काजल की कोठरी में बेदाग व्यक्तित्व करार दिया। आचार्य लोकेश मुनि जी ने कहा कि 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।
बता दें कि देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।