सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, खड़गे ने किया स्वीकार, जयराम नरेश ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 8, 2024 07:17 PM2024-05-08T19:17:10+5:302024-05-08T19:25:54+5:30

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

Sam Pitroda step down as Chairman of the Indian Overseas Congress Congress President accepted | सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, खड़गे ने किया स्वीकार, जयराम नरेश ने दी जानकारी

(फाइल फोटो)

Highlightsसैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दियाकांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया हैपित्रोदा का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब उनके बयान को लेकर बवाल जारी है

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम नरेश ने जानकारी दी है कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। सैम पित्रोदा का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब उनके बयान को लेकर बवाल जारी है। पित्रोदा ने हाल ही में कहा था कि पूर्वोत्तर के लोग चीनीयों की तरह और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की एक और टिप्पणी को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया जिसमें उन्होंने कहा है कि "पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।" सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा की नस्ली टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे विपक्षी दल की विभाजनकारी राजनीति बेनकाब हो गई है। 

कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया। पार्टी ने कहा कि वह इन टिप्पणियों से खुद को "पूरी तरह से अलग" करती है। ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा, "हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।" पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस साक्षात्कार में कहा, "हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।"

उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत की विविधता को चित्रित करने संबंधी कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणियों को लेकर बुधवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा। मोदी ने इन टिप्पणियों को ‘‘नस्ली’’ बताते हुए कहा कि लोग त्वचा के रंग के आधार पर देशवासियों का अपमान करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
 

Web Title: Sam Pitroda step down as Chairman of the Indian Overseas Congress Congress President accepted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे