Odisha Assembly Elections 2024: सभी 147 विधानसभा सीट पर बीजद प्रत्याशी की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2024 04:43 PM2024-05-02T16:43:02+5:302024-05-02T16:48:43+5:30

Odisha Assembly Elections 2024: नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान नयागढ़ जिले की खंडपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि संध्यारानी दास जाजपुर जिले के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

Odisha Assembly Elections 2024 BJD candidates announced for all 147 assembly seats see complete list here | Odisha Assembly Elections 2024: सभी 147 विधानसभा सीट पर बीजद प्रत्याशी की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

file photo

Highlightsप्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं।मौजूदा विधायक सुकांत नायक को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है।

Odisha Assembly Elections 2024: सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की तथा एक सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने इसके साथ ही राज्य की सभी 147 विधानसभा सीट के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया है। नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान नयागढ़ जिले की खंडपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि संध्यारानी दास जाजपुर जिले के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

संध्यारानी दास बीजद के संगठन सचिव एवं लोकसभा उम्मीदवार प्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 31 मार्च को बीजद में शामिल हुए मौजूदा विधायक सुकांत नायक को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट पर पूर्ववर्ती देवगढ़ रियासत के राजा एवं भाजपा के संबलपुर से सांसद नितेश गंगा देव की पत्नी बामंदा 'रानी' अरुंधति देवी की जगह रोमंचा रंजन बिस्वाल चुनाव लड़ेंगे।

English summary :
Odisha Assembly Elections 2024 BJD candidates announced for all 147 assembly seats see complete list here


Web Title: Odisha Assembly Elections 2024 BJD candidates announced for all 147 assembly seats see complete list here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे