Maan Ki Baat: मोदी ने फिर दिया लोकल प्रोडक्ट को सपोर्ट करने का संदेश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम
By आकाश सेन | Updated: November 26, 2023 17:13 IST2023-11-26T16:56:39+5:302023-11-26T17:13:34+5:30
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे आकाशवाणी से “मन की बात” कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की ये 107वीं कड़ी थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने लोकल प्रोडक्ट को सपोर्ट करने का संदेश दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि – विदेश में जाकर शादी करने का जो नया वातावरण बन रहा है, क्या यह यह जरूरी है? कहा कि भारत में ही स्थानीय स्तर पर शादियां हो। शादियों में लोकल प्रोडक्ट ही खरीदने की अपील की।

Maan Ki Baat: मोदी ने फिर दिया लोकल प्रोडक्ट को सपोर्ट करने का संदेश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम
भोपाल के बीजेपी मीडिया सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात शुरू होने से पहले दिव्यांग बच्चों ने मंत्रोच्चारण किया। बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे मौजूद थे।
वैदिक बटुकों ने किया वेद पाठ
मन की बात कार्यक्रम के पहले दिव्यांगजनों की मौजूदगी में वैदिक बटुकों ने वेद पाठ किया। वैदिक बटुकों द्वारा किए गए वेदपाठ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के लिए इंटर प्रिटेटर उपस्थित रहे , जिन्होंने साइन लैंग्वेज के माध्यम से दिव्यांग जनों को मन की बात कार्यक्रम को समझाया ।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि – प्रधानमंत्री जी ने “मन की बात“ कार्यक्रम के 107 वें संस्करण में देशवासियों से विदेशों में न जाकर भारत में ही अपनी संस्कृति में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का आव्हान किया है। साथ ही ने लोकल फॉर वोकल को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा खरीदारी की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की जनता से जो भी आव्हान करते है उसे व्यापक समर्थन मिलता है। प्रधानमंत्री जी ने दीपावली पर देश वासियों से लोकल फॉर वॉकल खरीदारी का आव्हान किया था, इसके परिणाम यह रहें की दीपावली पर 4 लाख करोड़ से अधिक का लोकल व्यवसाय हुआ। साथ ही देश वासियों ने खरीदारी करते समय मेड इन इण्डिया की और भी विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की आम जनता के मन की बात करते है।