MBOSE HSSLC Result 2024: शिलांग की फेरी फिलारिशा वान ने कॉमर्स स्ट्रीम में किया टॉप, सोहन भट्टाचार्जी ने साइंस में

By आकाश चौरसिया | Published: May 8, 2024 11:55 AM2024-05-08T11:55:10+5:302024-05-08T11:58:51+5:30

MBOSE HSSLC Result 2024: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) के नतीजे जारी हो गए हैं। इनमें कॉमर्स स्ट्रीम से फेरी फिलारिशा वान ने टॉप किया, जबकि सोहन भट्टाचार्जी साइंस में अव्वल रहें।

MBOSE HSSLC Result 2024 Shillong's Ferry Filarisha Wann topped in Commerce stream Sohan Bhattacharjee in Science | MBOSE HSSLC Result 2024: शिलांग की फेरी फिलारिशा वान ने कॉमर्स स्ट्रीम में किया टॉप, सोहन भट्टाचार्जी ने साइंस में

फाइल फोटो

Highlightsमेघालय बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी किएकॉमर्स स्ट्रीम से फेरी फिलारिशा वान ने टॉप किया, जबकि सोहन भट्टाचार्जी साइंस में इसके साथ आप mbose.in and megresults.nic.in. पर देख सकते हैं नतीजे

MBOSE HSSLC Result 2024:मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से 12वीं के नतीजे विज्ञान, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, इसके साथ अब आप mbose.in and megresults.nic.in. पर नतीजे देख सकते हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (एमबीओएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024) के लिए जारी हुए हैं।

हालांकि, मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, तुरा ने 8 मई, 2024 को आज कार्यलय अवधि में रिलीज कर दिया है। यह पूरे नतीजे आप MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट  www.mbose.in पर देख सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने ये भी बताया कि किसने टॉप 10 में जगह बनाई है। इसमें विज्ञान, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम से जुड़े नतीजे जारी हो गए हैं। 

MBOSE HSSLC Result 2024: सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलांग की छात्रा फेरी फिलारिशा वान ने कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में 472 अंकों के साथ टॉप किया है।

फेरी फिलारिशा वान- 472 मार्क्स ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया

राज पॉल - 463 अंक 500 में से प्राप्त किए

पोंगकोच दत्ता, पिंकी कुमारी, आदित्य प्रसाद -(458)

नियरलिना बानी नोंगब्री, रयान सुरोंग मायर्थोंग -(454)

शुआ खरसोहतुन -(451)

स्नेहा पॉल (446)

डिकी नोंगप्लुह (445)

इमाज़ुल हक लस्कर (442)

अल्फी क्लेरिसा वारजरी (440)

जगजोत सिंह (438)

MBOSE HSSLC Result 2024: सोहन भट्टाचार्जी ने विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 12 की अंतिम परिणाम में टॉप किया है।

सोहन भट्टाचार्जी (483 अंक)

गॉर्डन कुपर नोंगब्री (476)

अर मेकर मार्पना (471)

अनिकेत पट्टनायक, अमेबाईहुंशा खरभिह (470)

रिलाकोर लामारे (468)

के वानसांगपुई, वेइभा नोंगत्दु लाकियांग (466)

जोशविया ओनान पास्वेत (460)

अभिजीत देब (459)

फ्रेडी लिंगखोई, एडवर्ड पोहलोंग लामारे (455)

केविनस्ट्रांग लॉरिनियांग (454)

हालांकि, यहां ये भी देखना होगा कि कुल 3,811 छात्रों ने विज्ञान स्ट्रीम में परीक्षा दी, 3,766 छात्र ही एग्जाम देने में सफल हुए। पहली रैंकिंग में 1,295 छात्र आएं, दूसरे पर 1,597 पर, तीसरी पोजिशन पर 145 बच्चे रहें। करीब कंपार्टमेंटल 139 बच्चों की आई, जबकि कुल छात्र 3,210 पास हुएं। इसके साथ करीब 85.24 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। 

Web Title: MBOSE HSSLC Result 2024 Shillong's Ferry Filarisha Wann topped in Commerce stream Sohan Bhattacharjee in Science

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे