Maharashtra Lok Sabha Election: बेहोश हुए नितिन गडकरी, वीडियो आई सामने, यवतमाल में रैली को संबोधित कर रहे थे

By धीरज मिश्रा | Published: April 24, 2024 04:31 PM2024-04-24T16:31:37+5:302024-04-24T16:57:43+5:30

Maharashtra Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Maharashtra Lok Sabha Election Nitin Gadkari rally in yavatmal | Maharashtra Lok Sabha Election: बेहोश हुए नितिन गडकरी, वीडियो आई सामने, यवतमाल में रैली को संबोधित कर रहे थे

Photo credit twitter

Highlightsनितिन गडकरी हुए बेहोश, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल नितिन यवतमाल में रैली को संबोधित कर रहे थेनागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं नितिन गडकरी

Maharashtra Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। इसी दौरन वह बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि वह यवतमाल में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अब नितिन गडकरी ठीक हैं और स्वस्थ हैं।

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है। नितिन ने लिखा कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बताते चले कि नितिन गडकरी मोदी सरकार के कार्यकाल-1 और 2 में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। 

नागपुर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं नितिन गडकरी

बीजेपी ने नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी को उम्मीदवार बनाया है। नितिन तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 में पहली बार बीजेपी ने उन्हें ‌नागपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। नितिन ने इस चुनाव में भारी अंतर से चुनाव जीता। नितिन ने अपनी जीत का जलवा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कायम रखा था।

हालांकि, एक समय नागपुर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस कुल 12 चुनाव यहां से जीती है। इस लोकसभा में 6 विधानसभा सीट हैं, जिनमें 4 पर बीजेपी का कब्जा है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं। उन्हें भरोसा है कि वह इस चुनाव में भी बडे़ मार्जिन से जीतेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। 

पहले भी तबियत बिगड़ चुकी है

नितिन गडकरी पहली बार नहीं जब किसी चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान बेहोश हुए हो। इससे पहले वह छह साल पहले साल 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुए थे। मंच पर उस समय तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ थे और उन्होंने नितिन को संभाला था।

उस दौरान कहा गया था कि नितिन गडकरी का शुगर लेवल कम हो गया था। इसलिए वह बेहोश हुए थे। उस दौरान उन्हें पानी पिलाया गया। शुगर लेवल ठीक करने के लिए पेड़ा खिलाया गया। मालूम हो कि नितिन गडकरी अपने वजन को घटाने के लिए ऑपरेशन भी करवा चुके हैं।

Web Title: Maharashtra Lok Sabha Election Nitin Gadkari rally in yavatmal