Lok Sabha Elections 2024: रांची में राजद-कांग्रेस के बीच हुई झड़प पर चिराग ने कसा तंज, कहा-"महागठबंधन में झड़प लगातार होती रहती है"

By एस पी सिन्हा | Published: April 22, 2024 02:56 PM2024-04-22T14:56:00+5:302024-04-22T14:59:06+5:30

झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में राजद और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज कसा है।

Lok Sabha Elections 2024: Chirag took a dig at the clash between RJD and Congress in Ranchi, saying, "Clashes keep happening continuously in the Grand Alliance" | Lok Sabha Elections 2024: रांची में राजद-कांग्रेस के बीच हुई झड़प पर चिराग ने कसा तंज, कहा-"महागठबंधन में झड़प लगातार होती रहती है"

फाइल फोटो

Highlightsरांची में राजद और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प इसे मुद्दा बनाते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कसा तंजचिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस-राजद के बीच कुछ भी सहज नहीं है

पटना: झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में राजद और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच कुछ भी सहज नहीं है और यह सिर्फ एक उदाहरण है। झड़प तो कल प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से भी महागठबंधन में ये झड़प लगातार होती रही है। कांग्रेस और राजद के बीच झड़प का सबसे बढ़िया उदाहरण पहले चरण का चुनाव रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जिस तरह से बिना घटक दलों से बात किए सीटों का बंटवारा कर दिया गया। उम्मीदवारों के बीच सिंबल बांटे गए, यह अपने आप में दर्शाता है कि इस गठबंधन में सबकुछ ठीक तो नहीं है।

उन्होंने कहा जिस तरह से पहले चरण के चुनाव में इंडी एलायंस में शामिल कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बिहार आना तक जरूरी नहीं समझा, वाम दलों के नेता भी बिहार आना मुनासिब नहीं समझा। यह उनके बीच का अप्रत्यक्ष झड़प है, जो लंबे समय से इस गठबंधन के बीच चल रही है।

प्रत्यक्ष रूप से कल रांची में वह झड़प देखने को मिली जो सहजता किसी भी गठबंधन में होनी चाहिए, वह इंडी गठबंधन के बीच नहीं है। वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि चुनाव में लेबल प्लेइंग हुई तो एनडीए 400 तो दूर 100 सीटें भी नहीं ला पाएगी, इसपर चिराग ने कहा कि अभी जो हो रहा है वह लेबल प्लेइंग ही हो रहा है। राजद और उसके घटक दल चुनाव में खाता भी खोल लें तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: Chirag took a dig at the clash between RJD and Congress in Ranchi, saying, "Clashes keep happening continuously in the Grand Alliance"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे