Lok Sabha Elections 2024: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अहमदनगर की बारी!, फड़नवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2024 06:27 AM2024-05-08T06:27:32+5:302024-05-08T06:29:09+5:30

Lok Sabha Elections 2024: मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था।

Lok Sabha Elections 2024 Ahmednagar to Ahilyanagar Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis said changing name completed third term pm Narendra Modi | Lok Sabha Elections 2024: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अहमदनगर की बारी!, फड़नवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा

file photo

Highlightsमोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यहां पश्चिमी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं सदी की महान मराठा रानी के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का फैसला पहले ही कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।’’

मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था। पिछले वर्ष मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतना चाहता है ताकि वे संविधान को बदल सके। ठाकरे ने दावा किया, ''उनके (भाजपा) लिए भारत का संविधान एक बोझ है।

वे सोचते हैं कि उन्हें एक दलित द्वारा लिखे गए संविधान का पालन क्यों करना चाहिए? वे 400 से अधिक सीट इसलिए जीतना चाहते हैं ताकि वे डॉ. बीआर आंबेडकर के लिखे संविधान को बदल सकें।'' ठाकरे ने केंद्र सरकार पर कृषि उपज की पर्याप्त कीमत न देकर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।

ठाकरे ने धुले में महा विकास आघाडी गठबंधन की उम्मीदवार शोभा बछाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ''हम सत्ता में लौटने के बाद महाराष्ट्र का गौरव लौटाएंगे, जो इन (भाजपा) लोगों ने लूट लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने (स्वराज के लिए) सूरत को लूटा था लेकिन अब सूरत के ये दोनों (व्यक्ति) छत्रपति के महाराष्ट्र को लूट रहे हैं।''

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Ahmednagar to Ahilyanagar Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis said changing name completed third term pm Narendra Modi