अब कंप्यूटर बाबा पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, 24 घंटे में जवाब देने को कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 9, 2019 08:37 PM2019-05-09T20:37:20+5:302019-05-09T20:38:32+5:30

कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

Lok Sabha Elections 2019: EC issues notice to Computer Baba for Fanning communal sentiments | अब कंप्यूटर बाबा पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, 24 घंटे में जवाब देने को कहा

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे कंप्यूटर बाबा पर बीजेपी ने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। (फाइल फोटो- एएनआई)

Highlightsचुनाव आयोग ने कंप्यूटर बाबा को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में नोटिस जारी किया है। कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्हें 24 घंटे में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

Lok Sabha Elections 2019: चुनाव आयोग ने कंप्यूटर बाबा को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी ने सांध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और बीजेपी की ओर से एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। 


दिग्विजय सिंह की एक रैली में कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों को गले में भगवा रंग का पटका डाले हुए भी देखा जा चुका है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों की संत समाज का सहारा लेकर हिंदुत्व की राजनीति पर जोर देकर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।

दिग्विजय सिंह कई साक्षात्कारों में दावा कर चुके हैं कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनके खिलाफ जितना ज्यादा बोलेंगी, उन्हें इसका उतना ही फायदा मिलेगा। वह भोपाल से जीतने का दावा कर चुके हैं। 

वहीं, दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी उनकी कथित 'भगवा आतंकवाद' टिप्पणी को लेकर घेर रही हैं और बीते दिनों एक रैली में पीएम मोदी ने भी जाकिर नाइक के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए उन पर निशाना साधा था।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि अगर उनके आतंकवादियों से संबंध है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता है? 

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: EC issues notice to Computer Baba for Fanning communal sentiments