Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल, कई पूर्व MLA भी आए साथ

By आकाश चौरसिया | Published: May 4, 2024 04:03 PM2024-05-04T16:03:05+5:302024-05-04T16:27:05+5:30

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह, नीरज बसोया ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में शामिल हुए।

Lok Sabha Election 2024 Arvinder Singh Lovely joins BJP and some MLA also present | Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल, कई पूर्व MLA भी आए साथ

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह, नीरज बसोया ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। अभी उन्होंने कुछ दिन पहले ही अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

इस्तीफा देते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर टिकट बंटवारे में उनकी कोई सहमति नहीं ली गई। क्योंकि इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया अपनी रणनीति बना रहे थे और उनकी वजह से दिल्ली में कन्हया कुमार और उदित राज को लोकसभा का टिकट मिला।  

भाजपा ने एक अवसर दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे कार्य करेंगे। दिल्ली में 7 और 8 सालों में जो माहौल बना, उससे दिल्ली को आगे बढ़ाना है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली में जो विकास का काम हुआ, उसमें आज भाजपा में शामिल हुआ नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि। अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार चौहान मंत्री भी रहे हैं, नीरज बसोया, नसीब सिंह एआईसीसी के सेक्रेटरी थे।  

भाजपा ने एक अवसर दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे कार्य करेंगे। दिल्ली में 7 और 8 सालों में जो राजधानी में माहौल बना, उससे दिल्ली को आगे बढ़ाना है। 

Web Title: Lok Sabha Election 2024 Arvinder Singh Lovely joins BJP and some MLA also present

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे