Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, कल नामांकन करेंगे दाखिल

By आकाश चौरसिया | Published: April 24, 2024 04:49 PM2024-04-24T16:49:25+5:302024-04-24T17:12:23+5:30

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे, इस बात को लेकर पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने पुष्टि की है।

Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will contest from Kannauj party | Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, कल नामांकन करेंगे दाखिल

फाइल फोटो

HighlightsLok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव यूपी की इस चुनाव लड़ने जा रहे हैंLok Sabha Election 2024: इस बात की पुष्टि रामगोपाल यादव ने कीLok Sabha Election 2024: अब माना जा रहा है कि कन्नौज का मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा

Lok Sabha Election 2024: सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवकन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और कल यानी 25 अप्रैल, 2024 को अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने मीडिया को दी है। हालांकि कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के सामने चुनाव लड़ने के लिए कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया था। 

ये फैसला पार्टी को तब लेना पड़ा जब कन्नौज से सपा नेताओं की जिद और सभी ने एक सुर से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ाने की बात कही थी। कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ है, जहां से खुद अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सांसद रहीं, लेकिन उन्हें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक जीतक संसद पहुंचने में कामयाब हुए थे, लेकिन तब से माना सपा के बड़े नेता यहां पर निगाह बनाए हुए है।   

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि हाल में समाजवादी पार्टी ने यहां से कुछ दिन पूर्व तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की जिद के आगे अखिलेश यादव को झुकना पड़ा और वो अब खुद यहां से ताल ठोकने  जा रहे हैं। हालांकि आज अखिलेश इटावा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 

Web Title: Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will contest from Kannauj party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे